Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Aug 2023 10:59 am IST

नेशनल

आज रात 2 बजे चंद्रमा के और पास आएगा चंद्रयान-3, समझिए कैसे


नई दिल्‍ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शनिवार देर रात 2 बजे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को डी-बूस्टिंग के माध्‍यम से चंद्रमा के और पास लाएगा। डी-बूस्टिंग का मतलब स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को धीमी करना होता है। इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 30 किमी और अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर रह जाने की उम्मीद है।

23 अगस्‍त को सबसे कम दूरी से ही शाम 5:47 बजे सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। 23 को लैंडिंग में समस्या आती है तो एक महीने बाद फिर से कोशिश की जाएगी, क्योंकि चंद्रयान-3 को अगली सुबह का इंतजार करना होगा, जो वहां 28 दिन बाद होगी।

17 अगस्‍त को अलग किए गए थे लैंडर-रोवर

फिलहाल, अभी चंद्रमा से विक्रम लैंडर की सबसे कम दूरी 113 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 157 किमी है। 18 अगस्त को इसरो ने डी-बूस्टिंग के माध्‍यम से लैंडर की ऑर्बिट घटाई थी। डी-बूस्टिंग में चंद्रयान-3 के चलने की दिशा के विपरीत दिशा में थ्रस्टर फायर किए जाते हैं। इससे पहले 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर-रोवर से अलग किया गया था।