Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Dec 2022 5:42 pm IST


प्लास्टिक का इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई


पिथौरागढ : नगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। नगर के नगरपालिका सभागार में ईओ राजदेव जायसी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। उक्त गोष्ठी में धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि, सिनेमाघर, मॉल, होटल, रेस्तरा, कैफे, मोबाइल, फूड काउंटर, कैटनर्स आदि अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते 30 जून को सिंगल यूज प्लास्टिक सामाग्री के आयात, भंडारण, वितरण, ब्रिकी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने सभी लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। कहा अगर कोई भी उक्त प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। यहां नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, राकेश देवलाल आदि मौजूद रहे।