Read in App


• Tue, 23 Jan 2024 3:23 pm IST


सम्मेलन की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस, जो प्रत्येक बूथ से लाएंगे दो-दो कार्यकर्ता


कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से दो-दो कार्यकर्ताओं को लाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्ति प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 28 जनवरी को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे।

वह देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन से कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। सम्मेलन में 11,700 से अधिक बूथों से कार्यकर्ता आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे से कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर नए जोश का संचार होगा। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से बूथ स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों को पहुंचाया जाएगा।