Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 10:30 pm IST


जन्मदिन के दिन ही हुई युवक की मौत


कोटाबाग में बर्थडे पार्टी करने गए दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक बर्थडे ब्वॉय था जिसका जन्म दिन था। इस घटना के बाद दोनों युवकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। दरअसल युवक ने अपने दोस्तों के साथ कोटाबाग उखलड़ूंगा में बर्थडे पार्टी का प्रोगाम बनाया। चार बाइकों पर आठ लोग महेंद्र नेगी का जन्मदिन मनाने के लिए उखलड़ूंगा कोसी नदी झूला पुल के पास गए। महेंद्र नेगी के दोस्तों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे के बाद दोनों के शव मिल है। शव को कब्जे में लेकर भरोजखांन हॉस्पिटल भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।