देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखा है। लेकिन
कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से
किसान के फसल को पानी की कमी से काफी नुकसान हो रहा है। इन्हीं में से एक इंफाल भी
है, जहां के किसान बारिश ना होने से बहुत परेशान हैं।
बता दें, इंफाल के पूर्वी जिले में लामलाई विधानसभा क्षेत्र में धान
के खेत सूख गए हैं, क्योंकि वहां मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। एक किसान ने
जानकारी देते हुए बताया कि बारिश ना होने की वजह से धान के खेत और नदियां पूरी तरह
से सूख गई हैं। जिसकी वजह से किसान को नुकसान हो रहा है और वो परेशान हैं।
इंफाल पूर्वी ज़िले में लामलाई विधानसभा क्षेत्र में मानसून के देरी के चलते धान के खेत सूख रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022
एक किसान ने बताया, "धान के कई खेत सूख चुके हैं। बारिश में बहुत देरी हो रही है। नदियां भी सूख रही हैं। किसान पानी की कमी से परेशान हैं।" pic.twitter.com/cShlO8jucV