Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 May 2022 11:30 am IST


पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट-सावित्री व्रत


बागेश्वर (अल्मोड़ा): वट-सावित्री पर्व पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की। अल्मोड़ा नगर के नंदा देवी परिसर में पहुंचकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की। कई अन्य स्थानों पर भी वट सावित्री का पूजन किया गया।वहीं, बागेश्वर में रविवार सुबह से महिलाओं का बागनाथ मंदिर, गोलज्यू मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने देवी-देवताओं के दर्शन करने के पश्चात सामूहिक रूप से बागनाथ मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा की। पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। पंडितों ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।जिले के कपकोट, कांडा, गरुड़, काफलीगैर, दुगनाकुरी,धरमघर क्षेत्र में भी वट-सावित्री पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही वट वृक्ष की विधि-विधान के साथ पूजा की। शाम को व्रत के समापन के बाद अन्न ग्रहण किया। वट-सावित्री पर्व के चलते जिलेभर के मंदिरों में खासी रौनक रही। मंदिरों में दोपहर बाद तक महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।