कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड में अब डेंगू के केस भी मिलने लगे हैं। मामला पिथौरागढ़ का है। यहां डेंगू और कोरोना से जूझ रही महिला पर्यटक की मौत हो गई। बता दें की मरने वाली महिला कोलकाता की रहने वाली थी। वो कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में घूमने आई थी।गुरुवार को महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सीएचसी मुनस्यारी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई, साथ ही उसमें डेंगू के लक्षण भी मिले।
महिला में डेंगू और कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।