Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Mar 2022 12:49 pm IST


चक्रवर्तेश्वर मंदिर में हवन यज्ञ के साथ भागवत कथा संपन्न


चक्रवृत्तेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का हवन यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हुआ। इस मौके पर व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने कहा कि कथा का सार अपनी जीवन में उतारें तभी इसकी सार्थकता है। आरती के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तनों की रसधारा से खूब रंग जमाया। साधु-संतों समेत सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर की महंत देवकी गिरी माई, पुजारी निरंजन गिरी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। पूजा पंडित उर्वा दत्त जोशी, कैलाश शास्त्री व हरीश चंद्र लोहुमी ने संपन्न कराई। वहां पर मुख्य यजमान चंद्र दत्त पांडे, लोकेश पांडे, नारायण दत्त जोशी, कैलाश पांडे, हेम चंद्र पांडे, चंद्रशेखर बड़सीला, अनिल पांडे, रविशंकर बिष्ट, मनोज खोलिया आदि थे।