Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Feb 2023 7:30 pm IST

मनोरंजन

ईरानी महिला ने राखी के पति आदिल के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाया रेप का आरोप


राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। अब उनके खिलाफ कर्नाटक के मैसूर में एक ईरानी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने लिखा है कि आदिल ने  शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। मैसूर की वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
ईरानी महिला ने दावा किया है कि वो मैसूर में साथ रहा करते थे और आदिल ने उनसे शादी का वादा किया था। खबरों की मानें तो महिला ने आरोप लगाया है कि जब पांच महीने पहले उन्होंने आदिल से शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि उसका कई महिलाओं के साथ इस तरह का रिश्ता रहा है।  महिला ने ये भी आरोप लगाया कि आदिल ने उसे डराया और  ब्लैकमेल किया। आदिल ने उनकी निजी तस्वीरें उसे  भेजकर शिकायत नहीं दर्ज कराने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि ईरानी महिला की शिकायत के बाद मैसूर की पुलिस ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।