Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Jul 2022 5:31 pm IST


विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना जरूरी


हरमन माइनर स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए नैतिक मूल्यों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता आईआईटी बनारस के डॉ. प्रदीप गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को नैतिक मूल्य, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण एवं इंटेलिजेंस के विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने इंटेलिजेंस के बारे में बताया कि यह मानसिक शक्ति है, जो वस्तुओं एवं तथ्यों को समझने तथा तर्कपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने में सहायक होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य केडी सिंह ने भी नैतिक मूल्यों के जीवन में महत्व के बारे में जानकारी दी।