Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 12:20 pm IST


मसूरी भाजपा ने नगर पालिका प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, CBI जांच की मांग


भाजपा ने नगर पालिका प्रशासन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान और पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल  के नेतृत्व में मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा ने सरकार से तत्काल प्रभाव से नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता की वित्तीय पावर समाप्त करने की मांग की है.मोहन पेटवाल ने पालिका पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच या एसआईटी जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन ने अपने काले कारनामों को सही ठहराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर वेंडर जोन के नाम पर बनी अनाधिकृत दुकानों को वैध किये जाने को लेकर प्रधानमंत्री वेंडर जोन का नाम देकर प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल किया गया है.