Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Jan 2022 4:15 pm IST

राजनीति

भरत सिंह चौधरी ने किया कार्यकर्ताओं के साथ संवाद


रुद्रप्रयाग: भाजपा के प्रत्याशी निवर्तमान विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि वह विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। चौधरी ने विस के 188 बूथों पर वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में विस में उन्होंने जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए गए हैं। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिनका उन्हें और पार्टी को लाभ मिलेगा।