Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Feb 2022 10:30 am IST

राजनीति

पूरन सिंह फर्त्याल ने मांगा जनता से समर्थन


चम्पावत (लोहाघाट):  लोहाघाट विस में चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि वह पानी, सड़क, शिक्षा आदि को लेकर जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं। जनसभा में वक्ताओं ने भाजपा की उपलब्धियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। रामलीला मैदान में हुई जनसभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा और संचालन श्याम ढेक ने किया। सहकारिता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दान सिंह रावत ने पीएम मोदी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के समक्ष रखी।