Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 3:27 pm IST

ब्रेकिंग

दिल्ली: गोदाम की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, इतने हुए घायल..


दिल्ली:  दुर्घटना की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। कभी कोई एक्सीडेंट, आग लगने की खबर या घर गिर जाने की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक खबर दिल्ली के अलीपुर से आ रही है। जहां गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है।

बता दें, दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, गोदाम की दीवार गिरने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 9 लोग घायल हैं। जिनमें से दो गंभीर रुप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से मलबा साफ किया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा कि कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। जिसके लिए बचाव कार्य जारी है।