Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 Aug 2022 12:30 pm IST


बागेश्वर की डीएम रीना जोशी ने पेश की मिसाल, शिक्षिका की भूमिका में आईं नजर


बागेश्वर : डीएम रीना जोशी बुधवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना और बसेत का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था को परखा। स्वयं भी विद्यार्थियों को पढ़ाया।डीएम ने सीईओ गजेंद्र सिंह सौन के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना और बसेत का औचक निरीक्षण किया। बुड़घुना में 11 बच्चों में से सात बच्चे उपस्थित पाए गए। एकल शिक्षिका रमा पाठक बच्चों को पढ़ा रहीं थीं। वहीं, बसेत में 16 बच्चों में से 15 बच्चे उपस्थित थे। एकल शिक्षिका नीमा आर्या बच्चों को पढ़ा रही थीं।डीएम ने विद्यार्थियों से ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल कराए। उन्होंने विभिन कक्षाओं में जाकर गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों को पढ़ाया भी और जरूरी टिप्स दिए। बच्चों को किताबों में कवर लगाने तथा लेखन में सुधार लाने को कहा।