Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Dec 2021 2:00 pm IST


कांग्रेस ने पार्टी का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया


चम्पावत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय खर्कवाल गार्डन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। यहां ब्लाक अध्यक्ष कैलाश राम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीरज मिश्रा, केडी मुरारी, खालिद अंजुम, हरी कृष्ण, दयाल सिंह धानिक, फखरुद्दीन अली, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, भवानी टम्टा, सुभाष चंद, भैरव दत्त जोशी, मुस्तफा हसन, गजेंद्र पाल, श्याम सिंह कठायत, पान सिंह आदि रहे।