Read in App


• Mon, 2 Oct 2023 12:33 pm IST


अब मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा नगर निगम देहरादून की विभिन्न सेवाओं का लाभ


नगर निगम देहरादून की विभिन्न सेवाओं का लाभ अब मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा। एप मे हाउस टैक्स जमा करवाने से लेकर शिकायतें एक क्लिक पर दर्ज कर सकेंगे। नगर निगम द्वारा तैयार करवाई गई ‘नगर निगम देहरादून कम्प्यूटर केंद्र’ ऐप को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांच किया है । वहीं मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लोगों को निगम के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए ऐप तैयार किया है ऐप के माध्यम से हाउस टैक्स जमा करने, म्यूटेशन, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों से संबंधित व अन्य शिकायत दर्ज करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, ट्रेड लाइसेंस, डॉग लाइसेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।