Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 May 2022 4:30 am IST


उड़ते प्लेन में फ्लाइट स्टाफ की मदद से महिला ने दिया बेटी को जन्म, रखा ये नाम


एक कहावत है बच्चे का जन्म कब और किस स्थिति में होगी यह सब भगवान पहले से ही तय करके रखा रहता है। यह बात हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि एक अमेरिका की गर्भवती महिला ने आसमान में उड़ान के दौरान बच्ची को जन्म दिया है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा में उड़ान के दौरान एक महिला को अचानक लेबर पेन शुरु हो गया है, जिसके बाद फ्लाइट स्टाफ ने बिना देरी किए तुरंत मोर्चा संभाला लिया और प्लेन में ही एक बच्ची का जन्म हुआ। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट डायना गिराल्डो ने महिला की काफी मदद की, जिसके बाद महिला जन्मी बेटी का नाम Sky रखा है।