Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 5:28 pm IST

अपराध

साइबर सेल में 5 पुलिसकर्मियों और 1 होमगार्ड पर चाकू से हमला, पुलिस ने कहा- हालत गंभीर...


हत्या और दुर्घटना की खबरें तो आम बात है। लेकिन पुलिसकर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला करना कोई आसान बात नहीं है। ऐसी ही एक खबर दिल्ली के शाहदरा थाना से आ रही है। जहां आज साइबर सेल में 5 पुलिसकर्मियों और 1 होमगार्ड को कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने की कोशिश की गई है।

बता दें, दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, 5 पुलिसकर्मियों और 1 होमगार्ड की चाकू मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। घायल पुलिसकर्मियों और होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।