Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Sep 2021 7:00 am IST

राजनीति

उत्‍तराखंड की सभी विधानसभा में भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं के दौरे शुरु


भाजपा द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनजर एक से 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विधानसभा में दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल गोयल अलग अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे। इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष , महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की जाएगी।