Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Aug 2023 2:31 pm IST


चामी चौमेल में पांच दिनी आषाड़ी महोत्सव शुरू


लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के चामी चौमेल में पांच दिनी आषाड़ी महोत्सव शुरू हो गया है। शुभारंभ के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कलशयात्रा निकाली।मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश पांडेय, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सामंत ने महोत्सव का उद्घाटन किया। गांव के देवीथान मंदिर में पुरोहितों ने सुबह पूजा कराई। दोपहर बाद विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान समिति के प्रकाश सिंह महर, महेश पाठक, अमर सिंह, नारायण सिंह, पुष्कर सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह, संजय पाठक, भवान सिंह महर, देव सिंह आदि मौजूद रहे।