Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Feb 2022 11:28 am IST


मिनटों में अब घर चमकाएं, सफाई के समय ये हैक्स अपनाएं...


घंटों घर की साफ-सफाई करने के बाद भी आपका घर हमेशा बिखरा हुआ रहता है या बहुत जल्दी गंदा हो जाता है तो ये आसान टिप्स आपकी परेशानी दूर कर घर की सफाई को आसान बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं- 

नहाने के बाद बाथरूम की सफाई- बाथरूम में नहाते समय सामान जहां से उठा रहे हैं हमेशा वहीं रखें। इसके अलावा नहाने के बाद बाथरूम ड्रेन को उसी समय साफ कर लें। ऐसा करने से आपके लिए बाथरूम की सफाई आसानी हो जाएगी। अगर आप बाथरूम को एक साथ साफ करने लगेंगे तो समय भी ज्यादा लगेगा और आप थक भी जाएंगे।

कुकिंग के दौरान ही ऑर्गेनाइज करें अपना किचन- पूरा खाना बनाने के बाद किचन को समेटने में टाइम लगता है। खाना बनाते-बनाते ही किचन का सामान अपनी-अपनी जगह पर रख दें। 

कांच की चीजें साफ करने के लिए करें सफेद सिरका यूज-  कांच की चीज़ों को साफ करने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें 5 मिनट के लिए सिरके में डुबो दें। ये कांच के ग्लास, प्लेट, कप आदि को साफ करने के लिए बहुत अच्छा तरीका साबित हो सकता है।