Read in App


• Mon, 6 Jan 2025 4:01 pm IST


नशे में वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार


बागेश्वर : नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया सीज बागेश्वर। शराब पीकर वाहन चलाना एक चालक को भारी पड़ा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। पुलिस के सख्त होते ही वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। कांडा थाना पुलिस ने रविवार देर शाम क्षेत्र में गश्त तेज की। चेकिंग के दौरान आनंद नगरकोटी पुत्र प्रकाश नगरकोटी निवासी नागर साहू शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने चालक को एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया है। स्विफ्ट कार संख्या यूके-02-ए- 6768 को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखड़ घोडके ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।