Read in App


• Fri, 26 Mar 2021 11:34 am IST


होल्यारों ने ध्वजा और बाजे गाजों के साथ किया होली गायन


अल्मोड़ा-कत्यूर घाटी के गांवों में होली की धूम मची है। ग्रामीणों ने बाजे गाजों और ध्वजाओं के साथ बारी-बारी से हरि घर और मंदिरों में होली गायन किया। होल्यारों ने गुरुवार की रात गांव की चौपालों में होली गायन किया।
होली पर स्थानीय बाजारों में चहल पहल रही। पाये, जिनखोला, नरग्वाड़ी, आगर मटे, तिलसारी, चनोली गांवों के ग्रामीणों ने गांव की चौपाल और मंदिरों में होली गायन किया।