Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 May 2023 9:30 am IST

मनोरंजन

फिर एक साथ धमाल मचाएंगी एकता और रिया, सितंबर में रिलीज होगी फिल्म


फिल्म मेकर एकता कपूर ने रिया कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म से पहले भी एकता कपूर और  रिया कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि अभी इन्होंने अभी अपनी फिल्म का टाइटल कन्फर्म नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक एकता कपूर और रिया कपूर के इस नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म  22 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
बता दें कि एकता कपूर और रिया कपूर पहले भी साथ में काम कर चुकी हैं। इन्होंने साल 2018 में 'वीरे दी वेडिंग' बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब  पसंद की गई थी।  इस फिल्म में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में इन चारों की केमेस्ट्री फैंस को पसंद आई थी। एकता कपूर और रिया कपूर ने  अपनी इस अपकमिंग फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राजेश कृष्णन को दी है। ये  फिल्म तीन औरतों के जीवन पर आधारित होगी कि जैसे-जैसे वे लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं। वैसे ही वैसे उनकी लाइफ बदलने लगती है और वो झूठ के जाल में फंस जाती हैं।