Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 7:28 pm IST


ममता बनर्जी बोलीं - भाजपा को मिलेगा बड़ा रोसोगुल्ला


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी आए दिन BJP को अपने निशाने पर ले रही हैं। बीते सोमवार को उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं और उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है।'

दरअसल अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, 'केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं। भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है। अमित शाह ट्वीट करके कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे। बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक लालच अच्छा नहीं होता। वह "न घर का रहा न घाट का।" आप सभी जानते ही होंगे ममता बनर्जी ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्रा की। आप जानते ही होंगे तृणमूल सुप्रीमों अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी के खिलाफ खड़ी हुई हैं।