दो-दो नदियों के बीच में बसा बागेश्वर नगर हमेशा ही प्यासा रहता है। गर्मी ने अभी भीषण रूप तक नहीं लिया, लेकिन पानी का संकट गहराने लगा है। मंडलसेरा में इन दिनों सबसे अधिक संकट बना हुआ है। दक्षिणी वार्ड में लगा हैंडपंप एक सप्ताह से खराब है। सूचना के बाद भी जल संस्थान ने इसे ठीक नहीं कराया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि खराब पंप ठीक करने के लिए मैकेनिक बुलाया गया है। जल्द पंप ठीक हो जाएंगे।