Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Oct 2021 2:24 pm IST


आज गांधी जयंती के अवसर पर लेफ्ट हेंडर्स का अनूठा आयोजन


बायें हाथ से काम करने वाले कई मामलों में विशेष दक्षता रखते हैं ऐसा हम नहीं कह रहे, यह रिसर्च (सर्वे) से पता चला है कि दुनिया की 10% आबादी जो लेफ्ट  हेंडर है कई मामलों में यह विलक्षण होते हैं और उसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य यह है कि यह सभी लोग 'राइट ब्रेन डोमिनेटिंग' होते हैं और राइट ब्रेन की एटिविटी (रचनात्मकता) इन्वेंशन, कला, इमोशन व लीडरशिप का कारक होता है इसलिए ऐसे कई बड़े उदाहरण हैं जो यह साबित करते हैं कि लेफ्टी कई मामलों में विशेष गुणी होते हैं जैसे न्यूटन हों  या आइंस्टीन, महात्मा गांधी हो या अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर हों या रतन टाटा, यहाँ तक कि वर्तमान में हमारे होनहार व  ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, इन सभी में इनका लेफ्ट हेंडर होना खास है।
इसके बावजूद आधुनिक समाज में कई बार लेफ्ट हेंडर्स को स्वाभाविक रूप से नहीं देखा जाता कई दैनिक कार्यों जैसे खाना खाने तथा पूजा कार्य हेतु बायें हाथ का प्रयोग करना वर्जित माना जाता है। जो कि बेहद आलोचनिय है।
इस बार गांधी जयंती पर देहरादून में पहली बार एक अनूठा मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है जहां सभी लेफ्ट हेंडर स्वेच्छा से एकत्रित हो सकते हैं यहां पर वह निडर होकर अपने विचार और अनुभव हमारे साथ साझा कर सकते हैं
अगर आप भी एक लेफ्ट हेंडर हैं तो इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। इंडियन लेफ्ट हेंडर संस्था द्वारा यह टी पार्टी का आयोजन 2 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे किया जा रहा है इस आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री 'मदन कौशिक' जी एक लेफ्ट हेंडर लीडर के रूप में विशेष अतिथि के तौर पर तथा विशेष अतिथि के रूप में अमर उजाला के कार्यकारी संपादक श्री संजय अविज्ञान सम्मानित होंगें .
            इस 'चाय पर चर्चा' के दौरान सभी लेफ्ट हेंडर भाई बहनों को आपस में मिलने जाने का अवसर प्राप्त होगा और हम सभी संगठित होकर समाज व देश के लिए कुछ सकारात्मक व सहयोगात्मक करने पर विचार किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई बड़े संस्थानों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।
     इस आयोजन एवं इंडियन लेफ्ट हेंडर संस्था के संस्थापक संदीप विश्नोई ने बताया कि भारत में हर 10 में एक व्यक्ति लेफ्टी होता है और हमारी संस्था इन्हीं 10 करोड़ लेफ्ट हेंडर भारतवासियों के लिए विभिन्न आयोजन करती है जैसे स्कॉलरशिप जो कि मेधावी लेफ्ट हेंडर विद्यार्थियों को दी जाती है। प्रतिवर्ष 13 अगस्त लेफ्ट हेंडर्स डे मनाया जाता है संस्था से करीब 5 लाख  से भी ज्यादा लोग देशभर से जुड़े हुए हैं। संस्था द्वारा लेफ्ट हेंडर लोगों का एक म्यूजियम (संग्रहालय) गोवा में स्थापित किया गया है।
    उत्तराखंड में यह इस संस्था द्वारा पहला आयोजन किया जा रहा है इसलिए देहरादून के द पर्च रेस्ट्रोरेन्ट, मालसी, मसूरी रोड पर सांय 7 बजे सभी लेफ्ट हेंडर भाई बहनों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर इस आयोजन को सफल बनाएं।