Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Jan 2023 7:00 pm IST

नेशनल

गुजरात : बरडा वन्य जीव अभयारण्य में एशियाई शेर आया नज़र, खुशी से झूम उठे अधिकारी...


एशियाई शेरों के लिए नया ठिकाना विकसित करने की गुजरात के वन विभाग की कोशिशें आखिरकार रंग लाने लगी हैं। 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, आजादी के बाद पहली बार पोरबंदर जिले के बरडा वन्य जीव अभयारण्य में एशियाई शेर नजर आया है। साढ़े तीन साल का नर शेर दो दिन पहले पोरबंदर शहर के नजदीक कुछ समय बिताने और मवेशियों का शिकार करने के बाद अभयारण्य में घुस गया। 
शेर तटीय शहर माधवपुर के नजदीक जंगलों में घूम रहा था और कुछ महीने पहले अन्य नर शेरों से अलग होकर पोरबंदर शहर के करीब पहुंच गया। आजादी के बाद पहली बार बरडा वन्य जीव अभयारण्य के भीतर शेर का दिखना अच्छा संकेत है।
जाहिर है वन विभाग अभयारण्य को शेरों के लिए दूसरे घर के तौर पर विकसित करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। अभ्यारण्य में शिकार के लिए शाकाहारी जीवों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रजनन केंद्र भी संचालित किया जा रहा है।