Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा, गर्भावस्था की जटिलताओं के कारण हर दो मिनट में जा रही एक जान...


संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में चौंकाने और डराने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है कि, दुनियाभर में हर दो मिनट में एक महिला की मौत गर्भावस्था की परेशानियों की वजह से हो रही है। 

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 20 सालों में महिलाओं की मृत्यु दर का आंकड़ा एक तिहाई तक कम हुआ है। महिलाओं की मौत के मामलों में साल 2000 से 2015 के बीच जबरदस्त गिरावट आई है। 2016 से लेकर 2020 के बीच मृत्यु दर का आंकड़ा स्थिर रहा। वहीं कुछ जगहों पर इस दौरान मृत्यु दर का आंकड़ा बढ़ा भी है। 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और संयुक्त राष्ट्र की अन्य एजेंसियों की रिपोर्ट की मानें तो गर्भावस्था के दौरान होने वाली महिलाओं की मौतों में बीते 20 सालों में 34.3 फीसदी की कमी आई है। साल 2000 में एक लाख बच्चों के जन्म के दौरान 339 महिलाओं की मौत हो रही थी। 2020 में यह आंकड़ा घटकर 223 हो गया। इस तरह 2020 में करीब 800 महिलाओं की मौत हर दिन हुई।