Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

इस महीने में शादी करने जा रहे अली फजल और ऋचा चड्ढा, जानें पूरी वेडिंग डिटेल्‍स


बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हां आपने सही सुना। कई सालों तक डेट करने के बाद ये दोनों कपल इस महीने के अंत में वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। वहीं दोनों की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी दिल्‍ली में इसी महीने के अंत में होगी, और वहीं रिसेप्शन अक्‍टूबर के पहले हफ्ते में मुंबई में होगी।

फिलहाल आपको बता दें कि,  ऋचा चड्ढा और अली फजल  एक साथ पहली बार साल 2012 में आई  फिल्म 'फुकरे' में भी  नजर आए थे। इस दौरान दोनों के बीच दोस्‍ती हुई और फिर एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।