Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 4:35 pm IST


भाजपा प्रत्याशी ने नैनबाग क्षेत्र में मांगे वोट


धनोल्टी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम पंवार ने नैनबाग क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पांच साल बेमिसाल रहें हैं। भाजपा सरकार में गांवों को सड़क से जोड़ने के साथ ही विकास का पहिया दोगुनी रफ्तार से घूमा है। भाजपा प्रत्याशी प्रीतम पंवार ने नैनबाग क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरसोन, मौगी, मसरास ,थुरेटी,घोड़ाखोरी, मैर, पंतवाड़ी का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसमर्थन मांगा। कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, जिसके बाद प्रदेश में छूटे हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाऐगा। उन्होंने भाजपा सरकार के पांच सालों में किए विकास कार्यों के साथ केंद्र की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा। मौके में पूर्व जिपंस श्याम सिंह पंवार, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, राजेश नौटियाल, हुकम सिंह रमोला, विक्रम चौहान, शुभम बिजल्वाण, धीरेंद्र पंवार, राजेंद्र चौहान ,राहुल पंवार आदि मौजूद थे।