Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Jan 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर शेयर किया अजीबोगरीब VIDEO, फैंस बोले- 'सर्कस फ्लॉप होने से सदमे में हैं भाई'


एक्टर रणवीर सिंह ने नए साल पर ऐसा मैसेज किया है जिसे देख कर फैंस काफी पशोपेश में हैं। अभिनेता ने  2023 के आगमन के तुरंत बाद अपने इंस्टाग्राम पर टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की एक क्लिप साझा की हैं, जो 1994 में रिलीज हुई थी।  क्लिप में एक तरफ नए साल का जश्न चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लेफ्टिनेंट डेन गंभीर सोच में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘लेफ्टिनेंट डेन मैं तुम्हें फील कर सकता हूं।’ इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस हैरान हैं। बता दें कि साल 2022 रणवीर के लिए काफी खराब रहा है। उनकी दो फिल्में जयेशभाई जोरदार’ और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही। लोग रणवीर सिंह के इस पोस्ट को उनकी फिल्मों के फ्लॉप होने से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘सर्कस फिल्म के पिटने का सदमा लगा है भाई को।’ एक अन्य यूजर ने लिखा-‘कमबैक बढ़िया होगा किंग, हमें आप पर भरोसा है, हैप्पी न्यू ईयर।’ बता दें कि इससे पहले, उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ भी बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी।'