Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Sep 2022 11:04 am IST


पुलिस की कार्यवाही जारी, रुद्रप्रयाग में होटल सीज


जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, फूड एंड सेफ्टी, पुलिस तथा नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय के विभिन्न होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें रैंतोली में अवैध निर्माण को लेकर एक होटल को सीज किया गया, जबकि चार बड़े होटलों को पर्यटन विभाग की ओर से नोटिस दिया गया.रुद्रप्रयाग उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अगुवाई में पर्यटन विभाग, खाद्य सुरक्षा, पुलिस व अग्निशमन तथा नगर पालिका के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत रैंतोली, गुलाबराय, मुख्य बाजार, केदारनाथ तिराहा आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान होटल मालिकों के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया. जिसमें 11 होटलों में पर्यटन विभाग फूड लाइसेंस आदि से संबंधित अभिलेख छह होटलों में सही पाए गए.