Read in App


• Sat, 4 Nov 2023 12:11 pm IST


मां धारी देवी के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। कुछ देर यहां गेस्ट हाउस में रुकने के बाद राज्यपाल धारी देवी के दर्शन करने पहुंचे। एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह आज शनिवार को आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं।