Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Apr 2023 4:30 pm IST

मनोरंजन

शहनाज़ गिल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, रिया कपूर की अगली फिल्म में आएंगी नजर, एक्ट्रेस में खुद किया खुलासा


पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से जानी जाने वाली शहनाज गिल एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी है। यह फिल्म आज 21 अप्रैल को दुनिया भर के थियेटर्स में रिलीज हो गई। वहीं अब शहनाज गिल के फैंस के लिए एक नई खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि उन्हें 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। उन्होंने कहा कि वह रिया कपूर की अगली फिल्म में काम करती हुई नजर आएंगी।  खबरों की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन करण बुलानी करेंगे। फिल्म में शहनाज के अलावा एक्टर अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में होंगे।