Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 6:44 pm IST


नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी और साथ देने वाली महिला को पुलिस ने दबोचा


देहरादून। नेहरू काॅलोनी थाना क्षेत्र एक व्यक्ति ने थाने में दुष्कर्म से संबंधित एक तहरीर दी। उसने  पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ बिस्कुट वाली गली दीपनगर में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की तो पता चला  िकइस प्रकरण में शिवानी नाम की एक महिला ने आरोपी की मदद की। ऐसे में पुलिस ने मासूम पुत्र मुकीम निवासी बिस्कुट वाली गली दीपनगर और शिवानी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा।