Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Sep 2022 12:00 pm IST


मां पूर्णागिरि के दर्शन करने आए श्रद्धालु ने तोड़ा दम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल


टनकपुर (चंपावत) : मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद मिर्गी का दौरा पड़ने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु परिवार के साथ देवी दर्शन करने के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जा रहा था। अचानक हुई घटना के बाद पत्नी प्रीति सिंह और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। श्रद्धालु फोटोग्राफी का काम करता था।जानकारी के मुताबिक बिलारी मुरादाबाद निवासी हेम सिंह (35) पुत्र राम चरण परिवार के साथ शारदीय नवरात्र में देवी दर्शन के लिए आया था। बुधवार सुबह पूर्णागिरि धाम में पूजन के बाद परिवार के लोग शारदा घाट पहुंचे। यहां घाट पर स्नान से पहले हेम सिंह शौचालय के लिए पुरानी जामा मस्जिद क्षेत्र से कुछ दूरी पर गया। इसी बीच उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक हेम के नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।