Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Dec 2022 6:00 am IST


इन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, इन्हें रहना होगा सर्तक, पढ़िए अपना राशिफल


सुबह उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित न हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल जानने को उत्सुक होते हैं। हम प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखते हैं। ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार आज रविवार 25 दिसंबर का दिन इन 5 राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा सफल रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। धैर्य रखने से लाभ होगा। कुछ भी फैसले जल्दबाजी में न करें। वहीं कुछ राशियों के लिए रविवार का दिन उलझन भरा हो सकता है। पुराने मामले उभर सकते हैं। स्वास्थ्य संंबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 दिसंबर रविवार का दिन। पढ़िए अपना राशिफल। 

मेष
इस राशि के जातक अपनी लगन और मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। कारोबार में नए सौदे कर सकते हैं।

वृषभ
इस राशि के जातकों के पारिवारिक मामले सुलझेंगे। आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी से बहस न करें। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। अंधविश्वास से दूर रहें।

मिथुन
इस राशि के जातक अपनी मेहनत का फल नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। आपको आज सतर्क रहकर काम करना होगा। कोई मित्र आपको उलझा सकता है। सावधानी से खर्च करें। साक्षात्कार के लिए बुलावा मिलेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।

कर्क
आज इन राशि के जातकों को बड़ी खबर मिल सकती है। अपनी खुशी छिपा नहीं पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को कॅरियर संबंधी कामयाबी मिलेगी। बच्चों के साथ वक्त बिता सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह
इस राशि के जातकों का आज सार्वजनिक जगह पर विवाद हो सकता है। किसी काम से बाहर जाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। शिक्षकों, पुलिस कर्मचारियों का सम्मान हो सकता है। सामाजिक संगठन के काम में हिस्सा लेंगे। तनाव लेने से बचें।

कन्या
इस राशि के जातकों का आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आप अपने रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। घरेलू कलह दूर हो सकता है। आपको नए स्रोत से आमदनी होगी, जीवनसाथी की सेहत में सुधार दिखेगा। बुजुर्गों की सलाह पर अमल करें।

तुला
इस राशि के जातकों को आज शारीरिक कष्ट से निजात मिल सकती है। आपका दिन अच्छा रहेगा। तनाव कम होगा। सेहत ठीक रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान टल सकता है। नया वाहन खरीदेंगे। आनलाइन कार्यों में लापरवाही न करें।

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के कुछ कार्य किन्हीं कारणों के चलते रुक सकते हैं। आज किसी पारिवारिक मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। गोपनीय बातों का खुलासा न करें। सामाजिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

धनु
इस राशि के जातकों को आज लालच करना महंगा पद सकता है। अपने किसी परिचित के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। संतान को कॅरियर के क्षेत्र में लाभ होगा। पैसे खर्च करने में लापरवाही न करें। दंपत्तियों के बीच तनाव कम होगा।

मकर
इस राशि के जातक अपने अड़ियल रवैए के चलते आज भरोसा खो सकते हैं। तकनीकी साधनों का सावधानी से इस्तेमाल करें। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद उभरने की संभावना है। आस पड़ोस के लोगों से प्रेम भाव बना रहेगा।

कुंभ
इस राशि के जातकों का दिन आज काफी शानदार रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपने सहयोगियों पर भरोसा बढ़ेगा। यात्रा कर सकते हैं। छुट्टी के दिन पास की जगह घूमने जा सकते हैं। युवाओं का दिन अच्छा रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी।

मीन
इस राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी। आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। पुराने विवाद दूर करने को लेकर चर्चा कर सकते हैं।