DevBhoomi Insider Desk • Fri, 10 Feb 2023 7:30 am IST
मनोरंजन
रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया सपना चौधरी का ये गाना, लटके-झटके देख धड़क उठे फैंस के दिल
देशी डांसर के नाम से मशहूर सपना चौधरी के गाने सुपरहिट रहते हैं और रिलीज होते ही लोगों के दिलों दिमाग में छा जाते हैं। अब उनका एक और गाना रिलीज हो गया है जिसके बोल हैं- ‘लहंगा महंगा बंदूक तै’. ये लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग भी रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया। इस गाने में भी देशी क्वीन खूब लटके-झटके दिखा रही हैं और लहंगे में उन्हें देख फिर से उनके चाहनेवालों के दिल धड़क उठे हैं। इस गाने में सपना अपने बलमा को महंगा लहंगा लाने की बात कह रही हैं।
सपना चौधरी का ये गाना आज ही रिलीज हुआ है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। वैसे अभी तक उनका गाना 'हलवा शरीर' टॉप पर है ये गाना कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था। लोग इस गाने पर जमकर रील बना रहे हैं। 'हलवा शरीर' सांग लोगों की जुबां पर इस कदर चढ़ा कि वो सपना का 2023 में अब तक का बेस्ट गाना बन गया है। इस गाने को 4 हफ्तो में 7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।