नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पर्यावरण मंत्रियों की प्रेसवार्ता में भाग लिया। सभी मंत्रियों से उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी है। हमें अब ग्रीन ग्रोथ पर फोकस करना है। अगले 25 साल भारत के लिए बेहद अहम हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कूनो में नामीबिया से लाए गए
चीतों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि चीतों की वापसी से देश में उत्साह जागा
है। सभी मंत्रियों से उन्होंने अपील की है कि देश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने
के लिए सभी उपायों को सीखें और देशभर में इन्हें लागू करें।