आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर देश के सभी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान कांग्रेस समिति ने शांति वन में जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया है। वहीं इस कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर लिखा, " पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन"
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नेहरू को याद करते हुए ट्वीट किया है। राहुल ने ट्वीट में लिखा, 58 साल बाद भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें’