पिथौरागढ़ : जनपद में नशे पर रोकथाम लगाने को पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थल में थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब सात नाली भूमि पर अवैध रूप से की गई भांग की खेती को नष्ट की। बाद में उन्होंने जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। यहां हेड कांस्टेबल मोहन चंद्र बरदोला शामिल रहे।