Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 7:08 am IST


स्कूलों में कल से होगी बच्चों की कोरोना जांच


हल्द्वानी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम के लिए स्कूलों में बच्चों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के अनुसार 28 अगस्त को राइंका नारायणनगर, 31 अगस्त को राइंका कठघरिया में, पहली सितंबर को राइंका बनभुलपूरा में सैंपल लिए जाएंगे। दो सितंबर को राइंका राजपुरा, तीन सितंबर को राबाइंका हल्द्वानी, चार सितंबर को राबाइंका बनभुपूरा, छह सितंबर को राउमावि देवलचौड़ में बच्चों की कोरोना जांच होगी। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार सात सितंबर को राउमावि प्रेमपुर लोशज्ञानी, आठ सितंबर को राउमावि गौजाजाली, नौ सितंबर को राकउमावि राजपुरा, 11 सितंबर को राकउमावि गांधीनगर, 13 सितंबर को राकउमावि जवाहरज्योति में सैंपल लिए जाएंगे।