Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Sep 2022 1:00 am IST

नेशनल

अपनी ही बेटी की अस्मत को लूटता था पिता, जमानत पर बाहर आकर फिर की शर्मनाक हरकत


असम के नगांव से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता को अपनी ही बेटी से  बार-बार  दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी ने घर पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। और फरार हो गया। महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई। और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।