Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 May 2022 12:00 pm IST

मनोरंजन

अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के बर्थडे में शामिल हुईं शहनाज गिल, देखें वीडियो...


बीती रात अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं। उनकी बर्थडे पार्टी में जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो हैं शहनाज गिल। शहनाज को इस पार्टी में जॉर्जिया और अरबाज के साथ घुलते मिलते देखा गया। इस दौरान शहनाज़ ने सफेद रंग की ड्रेस पहल रखी थी। वहीं जॉर्जिया ने ब्लक कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी थी।

शहनाज के फैंस उन्हें दोस्तों के साथ एन्जॉय करते देख बेहद खुश थे।

शहनाज गिल कथित तौर पर सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से उनका अपनी वैन से उतरते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो से फिल्म में उनके लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे साड़ी और गजरे में दिखाई दे रही थीं। उन्हें आयुष शर्मा के किरदार के साथ कास्ट किया गया है। फिल्म में जहीर इकबाल और राघव जुयाल भी होंगे।