Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 3:30 pm IST


जिलाधिकारी ने किया केदारनाथ का दो दिवसीय भ्रमण


जिलाधिकारी मनुज गोयल ने केदारनाथ का दो दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण कार्य की जानकारी ली, उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद डीएम मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर पहुंचे। यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी कार्य के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण में हो रहे भवन निर्माण, अस्पताल भवन, पुलिस थाना और मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर बन रहे घाट का निरीक्षण भी किया। डीएम गोयल ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्यों को तय समय एक से दो वर्ष में पूरा किया जाएगा।