Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 8:34 am IST


यूपी : क्रिप्टोकरेंसी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा खुलासा, जाली आधार कार्ड होता था प्रयोग...


क्रिप्टोकरेंसी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग के खेल में आरोपियों से जैसे-जैसे पूछताछ की जा रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 

आरोपियों ने बताया कि, मनी लॉन्ड्रिंग के खेल में जाली आधार कार्ड के जरिये बैंक खाते खोले जाते हैं। ये जाली आधार कार्ड कृष्णा अवतार सिंह खुद बनवाता था। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि ये जाली आधार कार्ड कहां और कैसे बनाए जाते थे, पुलिस इसका पता लगाने में भी जुटी हुई है। 

बताया कि, फर्जी आधार कार्ड से फोटो मिक्सिंग सॉफ्टवेयर के जरिये जाली आधार कार्ड बनाए जाते हैं। इसमें नाम-पता वही रहता है जबकि फोटो संबंधित का लगा दिया जाता है।