Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Apr 2022 5:54 pm IST

जन-समस्या

पालिकाध्यक्ष रावत बोले सफाई व्यवस्था कहीं भी ठीक नहीं,सभी को समझनी होगी जिम्मेदारी


नगरपालिका का कार्यकाल तीन साल से अधिक हो गया है, लेकिन पालिका की विकास की सुई पथ-प्रकाश से आगे नहीं बढ़ पा रही है। अस्तित्व में आने के बाद प्रत्येक बोर्ड बैठक में सभासद पथ-प्रकाश, सफाई व्यवस्था की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में उठा रहे हैं। लेकिन पथ प्रकाश की समस्या पीछा नहीं छोड़ रही है। पालिका की बोर्ड बैठक में स्वयं पालिकाध्यक्ष ने भी इस बात को माना कि सफाई व्यवस्था कहीं भी ठीक नहीं है। इसे ठीक कराया जाएगा।