Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Dec 2022 2:30 pm IST


क्रिसमस पार्टी पर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, हर कोई हो जाएगा आपका फैन


जल्द ही क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। ऐसे में कुछ लोग अभी से घर पर क्रिसमस पार्टी होस्ट करने की तैयारी में जुट गए होंगे। अगर आप भी किसी क्रिसमस पार्टी में शामिल होने वाले हैं तो ये मेकअप टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन मेकअप टिप्स की मदद से आप न सिर्फ झट से तैयार हो सकेंगी बल्कि बेहद खूबसूरत भी नजर आएंगी।

द रेनडियर आई लुक : क्रिसमस पर कैरी किया हुआ ये आई लुक न सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है बल्कि क्रिसमस पार्टी की मस्ती के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

क्रिसमस पर चमकीला कैंडी केन लुक - पलकों पर चमकीले कैंडी केन के बारे में क्या ख्याल है! आप चाहे तो सिंपल आईलाइनर के साथ सैंटा स्टिकर लगा सकती हैं।

रेड लिपस्टिक- क्रिसमस पार्टी के लिए अपने मेकअप में रेड टच दें। इसके लिए अपने चीक्स को रेड ब्लशर से हाइलाइट करते हुए लिप्स पर रेड ग्लॉस लगाएं।

नेल्स- क्रिसमस पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप नेल आर्ट का सहारा ले सकती हैं। आप नेल आर्ट में क्रिसमस थीम अपना सकती हैं. यह काफी क्यूट लगता है।

लिक्विड फाउंडेशन- क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार होते समय सिलीकॉन लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करें, इससे आपका मेकअप बिल्कुल भी नहीं फैलेगा और बहुत अच्छा लुक आएगा।